यारी दोस्ती शायरी
#Style ऐसा करो की दुनिया देखती जाये,
और यारी ऐसी करो की दुनिया जलती रह जाए।
हमारी और आपकी दोस्ती इतनी गहरी हो कि,
नौकरी करो आप,
सैलरी हमारी हो।
वक़्त की यारी तो हर कोई करता है मेरे दोस्त,
मजा तो तब आये जब वक़्त बदल जाये और यार ना बदले।
कोन कहता है की यारी बर्बाद करती है,
अरे ओ यारो कोई निभाने वाला हो तो दुनिया याद करती है।
रेत की जरूरत रेगिस्तान को होती है,
फूलों की जरूरत गुलिस्तान को होती है,
तुम मुझे कभी भूल ना जाना मेरे यार,
क्योंकि अच्छे दोस्त की जरूरत हर इन्सान को होती है।
शानदार रिश्ते चाहिए तो,
उन्हें गहराई से निभाइये...
लाजवाब मोती कभी किनारों पे नही मिलते।
अकेले हम बूँद हैं,
मिल जाएं तो सागर हैं।
अकेले हम धागा हैं,
मिल जाएं तो चादर हैं।
अकेले हम कागज हैं,
मिल जाए तो किताब हैं।
अकेले हम अलफ़ाज़ हैं,
मिल जाए तो सुंदर रचना हैं।
अकेले हम ईंट पत्थर हैं,
मिल जाएं तो इमारत हैं।
अकेले हम दुआ हैं,
मिल जाएं तो इबादत हैं।
जीवन का आनन्द मिलजुल कर रहने में है।
मुट्ठी भर बीज बिखेर दो,
दिलों की जमीन पर...
बारिश का मौसम है,
शायद अपनापन पनप जाए।
